Sponsored Display ने कस्टम हेडलाइन के लिए रियल-टाइम चेक लॉन्च किया

13 अप्रैल, 2021

क्या लॉन्च किया गया?

हमने CA, UK, और US में Sponsored Display की कस्टम हेडलाइन के लिए रियल-टाइम पॉलिसी चेक और लोगो लॉन्च किया है.

यह क्यों ज़रूरी है?

Sponsored Display की मदद से आप ऐड क्रिएटिव में कस्टम हेडलाइन और लोगो से, खरीदार को अपनी ब्रैंड की स्टोरी बता सकते हैं. अब, जब आप कैम्पेन बनाते वक्त उसमें कस्टम हेडलाइन और लोगों जोड़ना चाहेंगे, तब आपको सीधे कैम्पेन बिल्डर में ही हेडलाइन पर रियल-टाइम पॉलिसी चेक दिखेगा. ये पॉलिसी चेक आपको सबसे ज़्यादा वजह से होने वाली क्रिएटिव रिजेक्शन से बचने में मदद करेंगे, जैसे गलत वर्तनी, सिन्टैक्स, प्रमोशनल कॉन्टेंट, और इमेज कंप्लायंस.

यह सुविधा किन देशों में उपलब्ध है?

  • उत्तरी अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा
  • यूरोप: यूनाइटेड किंगडम

इसका इस्तेमाल कौन कर सकता है?

  • वेंडर
  • सेलर

इसे कहां ऐक्सेस किया जा सकता है?

  • एडवरटाइज़िंग कंसोल