product
Amazon DSP: डिमांड-साइड प्लैटफ़ॉर्म के साथ एडवरटाइज़ करें
लॉन्च की घोषणा
26 अप्रैल, 2023
हमने सेल्फ़ सर्विस डील कस्टमर के लिए मौजूदा डिलीवरी ट्रबलशूटर को एक्सपेंड किया है. इसमें वीडियो के लिए छूटी हुई बोली की वजहों और डिलीवरी ट्रबलशूटिंग फ़नल को शामिल किया गया है. वीडियो के लिए छूटी हुई बोली की वजहों में ये शामिल हैं : पूरा वीडियो देखने का रेट मैच नहीं होना, वीडियो इनीशिएशन मैच नहीं होना, वीडियो साइज़ मैच नहीं होना, वीडियो शैली और वीडियो रेटिंग को बाहर रखना. इस जानकारी से वीडियो की अंडरडिलीवरी से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने में मदद मिल सकती है. दूसरा यह कि डिलीवरी ट्रबलशूटिंग फ़नल, कारोबारी को इस बात का पता लगाने और विज़ुअलाइज़ करने में मदद करेगा कि इम्प्रेशन लाइफ़साइकल के किस स्टेज में बोली ड्रॉप हो रही है.
इससे पहले, ट्रबलशूटिंग से जुड़े ये फ़ींचर मौजूद नहीं थे, लेकिन हमने कैम्पेन मैनेजमेंट डेटा टेबल में बोली छूटने की वजहों के कोड के साथ-साथ छूटी हुई डील के अवसरों के इनसाइट कार्ड और फ़नल को एक साथ जोड़कर अनुभव को बेहतर बनाया है. इससे कारोबारी को अंडर डिलीवरी से जुड़ी बोली की वजहों को जानने और उन्हें दूर करने में बेहतर तरीक़े से मदद मिलती हैं. इस सुविधा से कस्टमर का समय बचेगा और कामकाज से जुड़ी कुशलता बेहतर होगी.