ब्रैंड API अब वेंडर एडवरटाइज़र के लिए उपलब्ध है

6 अप्रैल, 2022

क्या लॉन्च हुआ?

हमने getBrands API को वेंडर एडवरटाइज़र और उनके पार्टनर के लिए भी उपलब्ध करा दिया है. पहले यह API केवल सेलर और लेखक एडवरटाइज़र के लिए उपलब्ध था. यह API हेडर में पास की गई प्रोफ़ाइल ID से जुड़ी ब्रैंड के ब्रैंड डेटा ऑब्जेक्ट का अरे रिटर्न करता है.

यह ज़रूरी क्यों है?

आज, किसी Sponsored Brands कैम्पेन या किसी ब्रैंड Store को कोई ब्रैंड असाइन करने के लिए कैम्पेन के लैंडिंग पेज में शामिल प्रोडक्ट ASIN पर आधारित निष्कर्ष या अनुमान की मदद लेनी पड़ती है. यानि कुछ कैम्पेन या स्टोर में उन प्रोडक्ट ASIN के आधार पर गलत ब्रैंड जुड़े हो सकते हैं या हो सकता है कि उनसे एक भी ब्रैंड न जुड़ा हो. getBrands API का लाभ उठाकर, एडवरटाइज़र ऐड कैम्पेन और कंटेंट के साथ अपनी ओर से सही ब्रैंड ID असाइन कर सकते हैं.

यह सुविधा किन देशों में उपलब्ध है?

  • उत्तरी अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको
  • यूरोप: जर्मनी, स्पेन, फ़्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम
  • एशिया पैसिफ़िक: ऑस्ट्रेलिया, भारत, और जापान

इसका इस्तेमाल कौन कर सकता है?

  • वेंडर

इसे कहां से ऐक्सेस किया जा सकता है?

  • Amazon Ads API