लॉन्च की घोषणा
बेंचमार्क रिपोर्टिंग अब सामान्य रू से दुनिया भर में उपलब्ध है
18 मई, 2026
क्या लॉन्च किया गया है?
बेंचमार्क रिपोर्टिंग अब सभी सपोर्टेड मार्केटप्लेस (US, CA, MX, BR, AU, JP, IN, DE, FR, IT, ES, UK, NL, TR, SE, SA, UAE, EG) पर सामान्य रूप से उपलब्ध है. पहले बीटा में और सिर्फ़ US तक सीमित, बेंचमार्क कैटेगरी के पीयर ब्रैंड के मुकाबले परफ़ॉर्मेंस की स्टैंडर्डराइज़्ड तुलना देते हैं. इससे एडवरटाइज़र अपनी परफ़ॉर्मेंस को संदर्भ में समझ सकते हैं, ऑप्टिमाइज़ेशन के मौके पहचान सकते हैं और Amazon Ads के साथ आत्मविश्वास के साथ इनवेस्ट कर सकते हैं.
नीचे दिए गए मेट्रिक के लिए बेंचमार्क उपलब्ध हैं: 1) ब्रैंड में नई खरीदारी का प्रतिशत, 2) खरीदारी दर (ब्रैंड के लिए नई), 3) प्रति खरीदारी लागत (ब्रैंड के लिए नई), 4) क्लिक-थ्रू रेट (CTR), 5) प्रति क्लिक लागत (CPC), 6) पूरा होने की दर (वीडियो), 7) प्रति पूरे हुए व्यू की लागत (वीडियो) और 8) प्रति इम्प्रेशन लागत (CPM).
यह अहम क्यों है?
बेंचमार्क एडवरटाइज़र को उनके एडवरटाइज़िंग पोर्टफ़ोलियो में कैटेगरी के लिए खास परफ़ॉर्मेंस स्टैडर्ड उपलब्ध कराकर इनवेस्टेमेंट से जुड़े भरोसेमंद फ़ैसले लेने के लिए मजबूत बनाते हैं. अब दुनिया भर में उपलब्ध इन बेहतर फ़ीचर में बेहतर पीयर ब्रैंड मैचिंग और पारदर्शी तरीका शामिल है, जिससे एडवरटाइज़र तुरंत समझ सकते हैं कि उनकी कैटेगरी में परफ़ॉर्मेंस कैसी है. यह उन्हें अपने एडवरटाइज़िंग इनवेस्टमेंट के बारे में डेटा-आधारित फ़ैसले लेने में मदद करता है. एडवरटाइज़र अपनी बिज़नेस की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए रोज़ाना, हफ़्ते या महीने के आधार पर परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकते हैं, जबकि ऑप्टिमाइज़ेशन के ख़ास अवसरों के बारे में पता करने के लिए ऐड फ़ॉर्मेट और कैम्पेन के लक्ष्यों के आधार पर फ़िल्टर कर सकते हैं. एडवरटाइज़िंग कंसोल और API के साथ सीधे इंटीग्रेशन के ज़रिए, एडवरटाइज़र अपने मौजूदा वर्कफ़्लो के भीतर इन इनसाइट को आसानी से ऐक्सेस कर सकते हैं, जिससे डेटा-आधारित फ़ैसले लेने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है.
यह फ़ीचर किन देशों में उपलब्ध है?
- उत्तरी अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको
- दक्षिणी अमेरिका: ब्राज़ील
- यूरोप: जर्मनी, स्पेन, फ़्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, नीदरलैंड, स्वीडन
- मिडल ईस्ट: सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र
- एशिया पैसिफ़िक: ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान
इसका इस्तेमाल कौन कर सकता है?
- Amazon की Brand Registry में रजिस्टर्ड ब्रैंड मालिक और प्रतिनिधि
- US, CA, MX, BR, AU, JP, IN, DE, FR, IT, ES, UK, NL, TR, SE में Amazon पर बेचनेवाले एडवरटाइज़र
इसे कहाँ से ऐक्सेस किया जा सकता है?
- Amazon DSP, Sponsored Products, Sponsored Brands, Sponsored Display और Sponsored TV कैम्पेन में उपलब्ध
API के हिसाब से:
- बेंचमार्क रिपोर्ट [रिपोर्टिंग API](guides/reporting/v3/report-types/benchmarks) में `crossProgramBenchmarks` (स्पॉन्सर्ड ऐड) और `dspBenchmarks` (Amazon DSP) रिपोर्ट टाइप के रूप में उपलब्ध हैं.