खबर
छोटे और मीडियम बिज़नेस AI एडवरटाइज़िंग टूल के साथ तेज़ी से विकास की उम्मीद कर रहे हैं

15 सितंबर, 2025
Amazon Ads के नए रिसर्च के अनुसार, पूरे अमेरिका के छोटे और मीडियम बिज़नेस (SMB) मानते हैं कि एडवरटाइज़िंग में AI का उनके कारोबार पर पॉज़िटिव और मज़बूत असर पड़ेगा. स्टडी में पाया गया कि 87% छोटे और मीडियम बिज़नेस के मार्केटिंग लीडर मानते हैं कि रणनीतिक व्यापारिक प्राथमिकताओं के लिए ज़्यादा समय निकालकर एडवरटाइज़िंग में AI भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगा.1
रिसर्च में यह भी पाया गया कि लगभग तीन-चौथाई (74%) छोटे और मीडियम बिज़नेस या तो पहले से ही AI टूल का एडवरटाइज़िंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं या सक्रिय रूप से उन्हें आज़मा रहे हैं.2 हालाँकि, AI को बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, फिर भी कई बिज़नेस को इसे लागू करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. लगभग आधे बिज़नेस उपलब्ध टूल की संख्या से उलझन महसूस करते हैं, जबकि कुछ एडवरटाइज़िंग में AI को अपनाना तो चाहते हैं, लेकिन शुरुआत कैसे करें, इसे लेकर असमंजस में हैं.3
भविष्य की तरक्की के रास्ते खोलना
स्टडी के अनुसार, छोटे और मीडियम बिज़नेस के मार्केटिंग लीडर का अनुमान है कि अगर वे AI टूल का इस्तेमाल अपने ऐड कैम्पेन बनाने और मैनेज करने में करें, तो वे हर हफ़्ते लगभग 5.6 घंटे यानी साल भर में करीब 30 कामकाजी दिन बचा सकते हैं.4
छोटे और मीडियम बिज़नेस, इस समय का इस्तेमाल अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए कई तरीकों से करने की योजना बना रहे हैं: एक-तिहाई से ज़्यादा (36%) बिक्री गतिविधियों पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे, 27% कस्टमर सर्विस या सहायता सुधारेंगे और 26% नए मार्केटप्लेस और चैनल तलाशेंगे, जिनके लिए पहले उनके पास समय नहीं था.5
छोटे और मीडियम बिज़नेस यह भी उम्मीद करते हैं कि आने वाले एक साल में AI की मदद से वे कई क्षेत्रों में कार्यकुशलता हासिल करेंगे. इसमें डेटा विश्लेषण में समय की बचत (41%), कैम्पेन परफ़ॉर्मेंस की बेहतर संभावना (29%), कैम्पेन रिपोर्टिंग और ऑप्टिमाइज़ेशन में सुधार (24%) और मीडिया प्लानिंग में सहयोग (23%) शामिल हैं.6
जानिए कि Rising Stars एडवरटाइज़र Amazon Ads के AI एडवरटाइज़िंग टूल का-अभी और भविष्य में किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं
AI एडवरटाइज़िंग का व्यावहारिक इस्तेमाल
74% छोटे और मीडियम बिज़नेस के मार्केटिंग लीडर जो फ़िलहाल AI एडवरटाइज़िंग टूल का इस्तेमाल या टेस्टिंग कर रहे हैं, उनमें से कई पहले ही स्पष्ट फ़ायदा पा रहे हैं. जो लोग इन टूल को इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने ऐड कैम्पेन को ऑटोमेटेड विज़ुअल क्रिएशन (25%), बेहतर परफ़ॉर्मेंस का अनुमान (15%), और ऑटोमेटेड ऐड कॉपी जनरेशन (14%) के ज़रिए बेहतर बना रहे हैं. ये क्षमताएँ पहले सिर्फ़ रिसोर्स वाले बड़े बिज़नेस के लिए उपलब्ध थीं.7
स्टडी में यह भी पाया गया कि छोटे और मीडियम बिज़नेस भविष्य में अपने ऐड कैम्पेन में और भी फ़ायदे देखने की उम्मीद रखते हैं. इनमें बेहतर ऑडियंस पहुँच (57%), क्रिएटिव कॉन्टेंट को तेज़ी से बनाना (50%) और दोहराए जाने वाले एडवरटाइज़िंग से जुड़े कामों का ऑटोमेशन (30%) शामिल हैं.8
"Amazon के साथ काम करके और Amazon Ads से शुरू करके मेरी आय हर साल तीन गुना बढ़ गई है. यह कंपनी के लिए मेरे द्वारा लिए गए सबसे अच्छे फ़ैसलों में से एक है. Ecoslay की फ़ाउंडर और U.S. में Amazon Ads Rising Star एड्रिया मार्शल ने कहा, Amazon Ads हमारे ब्रैंड के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है, जो Amazon और Amazon Ads का इस्तेमाल करने का हमारा मुख्य उद्देश्य है."
अब भी लोगों में आत्मविश्वास की कमी है
AI टूल के खूब इस्तेमाल और टेस्टिंग के बावजूद, सभी छोटे और मीडियम बिज़नेस को इस पर पूरा भरोसा नहीं है. स्टडी में पाया गया कि 35% मार्केटिंग लीडर उपलब्ध टूल की संख्या से परेशान महसूस करते हैं, 43% एडवरटाइज़िंग में AI को लेकर उत्साहित तो हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि शुरू कहाँ से करें और 30% ने स्वीकार किया कि AI का इस्तेमाल करते समय उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे बस दिखावा कर रहे हैं. यह सब इस बात को उजागर करता है कि ऐसे आसान एडवरटाइज़िंग सॉल्यूशन कितने ज़रूरी हैं जिन्हें बिना तकनीकी महारत या सीखने की जटिल प्रक्रिया के आसानी से अपनाया जा सके.9
कंट्रोल अभी भी मायने रखता है
लागू करने की इन चुनौतियों के बावजूद, छोटे और मीडियम बिज़नेस को अच्छी तरह समझ है कि AI को अपनी एडवरटाइज़िंग रणनीति में कैसे अपनाना है. रिसर्च से पता चला है कि ये बिज़नेस अहम फ़ैसलों में इंसानों की भूमिका बनाए रखना चाहते हैं, जैसे कि फ़ाइनल क्रिएटिव को मंज़ूरी देना (54%), बजट तय करना (41%), और सांस्कृतिक व भावनात्मक पृष्ठभूमि को समझना (34%).10 यह संतुलित तरीका दिखाता है कि छोटे और मीडियम बिज़नेस AI को इंसानों की महारत और फ़ैसला लेने की क्षमता की जगह लेने वाला नहीं, बल्कि उसमें उनकी मदद करने वाले उपयोगी टूल के रूप में देखते हैं.
Amazon Ads में SMB मार्केटिंग और प्रोडक्ट मार्केटिंग के डायरेक्टर लुडोविक डे वालन ने कहा, "हम समझते हैं कि SMB के लिए समय कितना कीमती होता है, जहाँ हर बचाया हुआ घंटा नए प्रोडक्ट विकसित करने या कस्टमर के साथ संबंध मज़बूत करने का एक अवसर बन जाता है." "इसलिए हमने जनरेटिव AI क्षमताओं को सीधे जाने-पहचाने एडवरटाइज़िंग टूल में जोड़ने पर ध्यान दिया है, ताकि इसे आसानी से सभी अपना सकें. Amazon Ads के AI-पावर्ड टूल बिज़नेस को सिर्फ़ कुछ क्लिक में असरदार ऐड बनाने में मदद करते हैं. इससे SMB आसानी से असरदार कैम्पेन बना सकते हैं जो उनके ब्रैंड की वॉयस को दिखाते हैं. साथ ही, वे समय भी बचाते हैं जिसे वे अपने बिज़नेस को बढ़ाने में लगा सकते हैं."
सोर्स
1-10 यह रिसर्च Amazon Ads द्वारा कमीशन किया गया था और Opinium ने इसे किया, जिसमें अमेरिका के 300 SME के B2C के मार्केटिंग से जुड़े फ़ैसले लेने वाले लोगों को शामिल किया गया. यह व्यापक सर्वे का हिस्सा था जिसमें 14 देशों के कुल 4,100 प्रतिभागी शामिल थे. रिसर्च में कई क्षेत्रों के लोग शामिल हैं, जैसे कि गुड्स और मैन्युफ़ेक्चरिंग, कॉमर्स और रीटले के साथ ही शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र. डेटा 12 जून, 2025 और 23 जून, 2025 के बीच इकट्ठा किया गया था.