गाइड

परफ़ॉर्मेंस+ सेटअप के 3 बेहतरीन तरीके, जो प्रति एक्विज़िशन की लागत (CPA) कम करने में मदद करते हैं

सेटअप के ये तीन बेहतरीन तरीके एडवरटाइज़र को काफ़ी कम CPA हासिल करने में मदद कर सकते हैं. इनमें से हर तरीके को लागू करने में सिर्फ़ कुछ मिनट लगते हैं और इससे परफ़ॉर्मेंस+ के पास उपलब्ध रणनीतियाँ बढ़ जाती हैं. इससे, डिलीवरी को ऑप्टिमाइज़ करने और कैम्पेन परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

कैम्पेन सेटअप क्यों ज़रूरी है

परफ़ॉर्मेंस+, Amazon Ads का AI-पॉवर्ड कैम्पेन सॉल्यूशन है, जो खरीदने पर विचार और कन्वर्शन जैसे लोअर-फ़नेल लक्ष्यों की ओर अपने-आप ऑप्टिमाइज़ करता है. आप अपने कैम्पेन को जिस तरह कॉन्फ़िगर करते हैं, उसी से तय होता है कि परफ़ॉर्मेंस+ प्रति एक्विज़िशन की सबसे कम लागत पर आपकी सबसे ज़्यादा वैल्यू वाली ऑडियंस तक पहुँचने के लिए कितनी रणनीतियों को अपनाएगा.

नीचे दिए गए तीन बेहतरीन तरीके अपनाने में सिर्फ़ कुछ मिनट लगते हैं. इन तीनों तरीकों को साथ मिलाकर अपनाने से ज़्यादा रणनीतियाँ उपलब्ध होती हैं, डिलीवरी का दायरा बढ़ता है और प्रति एक्विज़िशन की लागत (CPA) काफ़ी कम हो जाती है. ऐसे एडवरटाइज़र जो इन तीनों तरीकों को लगातार अपनाते हैं, वे कैम्पेन से बेहतर नतीजे हासिल करते हैं.

1. एक नतीजे के लिए ऑप्टिमाइज़ करें

ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए सिर्फ़ अपने मुख्य पसंदीदा नतीजे वाले इवेंट को चुनें. जब आप सिर्फ़ एक इवेंट चुनते हैं, तो परफ़ॉर्मेंस+ डिलीवरी को उसी खास ऐक्शन पर केंद्रित करता है. इससे किसी तरह की अस्पष्टता नहीं रहती और खर्च वहीं किया जाता है, जहाँ उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है.

पेज व्यू और रीमार्केटिंग

पेज व्यू इवेंट, रीमार्केटिंग रणनीति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. ये मॉडल को लोअर-फ़नेल की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए, ज़रूरी अपर फ़नेल सिग्नल उपलब्ध कराते हैं. भले ही आपका ऑप्टिमाइज़ेशन लक्ष्य खरीदारी या साइन-अप हो, लेकिन पेज व्यू इवेंट जोड़ने से परफ़ॉर्मेंस+ उन यूज़र के साथ फिर से एंगेज हो पाता है, जिन्होंने पहले ही रुचि दिखाई है.

मल्टी-LOB से जुड़ी ज़रूरी बातें

अगर एडवरटाइज़र के पास एक से ज़्यादा बिज़नेस की लाइन (LOB) हैं, तो यह पक्का करें कि पेज व्यू इवेंट में हर प्रोडक्ट लाइन के लिए कन्वर्शन की परिभाषा शामिल हो. इससे मॉडल अलग-अलग ऑडियंस के बीच अंतर कर पाता है और उसी के अनुसार बजट बाँटता है.

2. हर कन्वर्शन इवेंट को एसोसिएट करें

ऐसा कन्वर्शन इवेंट जो आपके लिए सबसे लिए ज़्यादा ज़रूरी है, उसके लिए ऑप्टिमाइज़ करें. साथ ही, उपलब्ध सभी कन्वर्शन इवेंट को भी जोड़ें. हर एसोसिएट इवेंट, ऑप्टिमाइज़ेशन की अतिरिक्त रणनीतियाँ उपलब्ध कराता है, जिससे आपके कैम्पेन की पहुँच और क्षमता, दोनों बढ़ती हैं.

रीमार्केटिंग और रिटेंशन

  • रीमार्केटिंग के लिए पेज व्यू इवेंट को एसोसिएट करना ज़रूरी है. इसके बिना, परफ़ॉर्मेंस+ मिड-फ़नेल ऑडियंस को दोबारा एंगेज नहीं कर सकता.
  • रिटेंशन के लिए Amazon से बाहर की खरीदारी या साइन-अप इवेंट ज़रूरी हैं. ये सिग्नल, मॉडल को बताते हैं कि किन यूज़र ने पहले ही कन्वर्शन कर लिया है. इससे वह मौजूदा यूज़र को बार-बार टार्गेट करने के बजाय नए कस्टमर खोज पाता है.

बेहतरीन CPA के लिए रणनीति को पेयर करना

सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले कैम्पेन, कस्टमर एक्विज़िशन को रीमार्केटिंग के साथ जोड़ते हैं. इस कॉम्बिनेशन से सबसे बेहतर CPA मिलता है, क्योंकि यह प्रॉस्पेक्टिंग और फिर से जुड़ने की रणनीति के बीच बैलेंस बनाए रखता है. इससे नई ऑडियंस तक पहुँचा जा सकता है और पहले से दिलचस्पी दिखा चुके यूज़र के इंटेंट सिग्नल का भी फ़ायदा मिलता है.

हर उपलब्ध इवेंट को एसोसिएट करें. मॉडल को तय करने दें कि कौन-सी रणनीति आपके लक्ष्य को सबसे ज़्यादा कुशलता से पूरा करती है.

3. सभी ओपन नीलामी के सोर्स ऐक्टिवेट करें

परफ़ॉर्मेंस+ का आकलन करने और बोली लगाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा इम्प्रेशन उपलब्ध कराने के लिए, Amazon Publisher Services (APS) और थर्ड-पार्टी ओपन नीलामी की सप्लाई को भी शामिल करें.

ओपन नीलामी के सोर्स हटाने से डिलीवरी सीमित हो जाती है और नतीजों पर बुरा असर पड़ता है. जब सप्लाई सीमित होती है, तो मॉडल को कम कीमत पर ज़्यादा वैल्यू वाले इम्प्रेशन ढूँढने के कम मौके मिलते हैं और इससे CPA बढ़ जाता है.

डिस्प्ले, ऑनलाइन वीडियो और ऑडियो जैसे सभी उपलब्ध चैनल पर ओपन नीलामी चालू करें. व्यापक सप्लाई से परफ़ॉर्मेंस+ को लगातार ऑप्टिमाइज़ करने का ज़्यादा मौका मिलता है.

समरी यह है: ज़्यादा सप्लाई का मतलब है बेहतर परफ़ॉर्मेंस. ओपन नीलामी सोर्स चालू रखें.

आपकी परफ़ॉर्मेंस+ सेटअप की चेकलिस्ट

इन तीन चरण के आधार पर अपनी मौजूदा कैम्पेन कॉन्फ़िगरेशन रिव्यू करें:

  • एक नतीजे के लिए ऑप्टिमाइज़ करें
  • हर उपलब्ध कन्वर्शन इवेंट को एसोसिएट करें
  • सभी चैनलों में ओपन नीलामी के सभी सोर्स ऐक्टिवेट करें

जब ये तीनों तरीके अपनाए जाते हैं, तो परफ़ॉर्मेंस+ पूरी क्षमता के साथ काम करता है. यह ज़्यादा रणनीतियाँ अपना सकता है, ज़्यादा इम्प्रेशन का आकलन कर सकता है और कन्वर्शन तक पहुँचने के ज़्यादा असरदार तरीके खोज सकता है. नतीजा: कम CPA, कैम्पेन के बेहतर नतीजे और ऐसा सेटअप जो ऑटोमेशन को बेहतरीन तरीके से काम करने में मदद करता है.