गाइड

ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+: Amazon से बाहर कन्वर्शन इवेंट सेटअप के लिए 5 बेहतरीन तरीके

अगर आप Amazon पर एडवरटाइज़ करते हैं, लेकिन Amazon पर बेचते नहीं हैं, तो कन्वर्शन इवेंट ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ को वे सिग्नल देते हैं जिनकी ज़रूरत आपके कैम्पेन को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए होती है. परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने और CPA कम करने के लिए यहाँ पाँच स्टेप दिए गए हैं.

Amazon से बाहर के कन्वर्शन क्यों ज़रूरी हैं

कई एडवरटाइज़र जो Amazon Ads का इस्तेमाल ऑडियंस तक पहुँचने के लिए करते हैं, लेकिन अपने प्रोडक्ट या सर्विस Amazon से बाहर बेचते हैं. अगर आप Amazon पर सीधे नहीं बेचते हैं, तो ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ कैम्पेन को अलग तरह के डेटा की ज़रूरत होती है. परफ़ॉर्मेंस+ आपकी साइट, ऐप या ऑफ़लाइन चैनल से मिलने वाले कन्वर्शन सिग्नल के आधार पर असरदार तरीके से ऑप्टिमाइज़ करता है. इन सिग्नल के बिना, मॉडल को यह समझने में मुश्किल होती है कि क्या काम कर रहा है और आपके कैम्पेन अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं.

ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+, Amazon Ads के AI-पॉवर्ड कैम्पेन सॉल्यूशन हैं जो टार्गेटिंग ऑप्टिमाइज़ करने, मैच रेट बेहतर बनाने और लागत कम करने के लिए कन्वर्शन सिग्नल का इस्तेमाल करते हैं. सिग्नल जितना ज़्यादा पूरा और समय पर मिलेगा, ऑप्टिमाइज़ेशन उतना ही सटीक होगा. अपने कन्वर्शन इवेंट सही तरीके से सेट अप करके, आप इन मॉडल को पाथ-टू-कन्वर्शन का वह डेटा देते हैं जिसकी मदद से वे उन ऑडियंस को खोज और उन तक पहुँच सकते हैं, जिनके ऐक्शन लेने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है.

Amazon से बाहर के कन्वर्शन इवेंट के सेटअप का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने में मदद करने वाले पाँच बेहतरीन तरीके यहाँ दिए गए हैं.

1. कन्वर्शन के सभी उपलब्ध प्रकार का इस्तेमाल करें

आप जितने ज़्यादा प्रकार के सिग्नल देंगे, आपके ऑप्टिमाइज़ेशन मॉडल को उतनी ही बेहतर जानकारी मिलेगी. रियल-टाइम वेब इवेंट, ऑफ़लाइन बिक्री, ऐप की गतिविधि और अन्य सोर्स से मिलने वाले सिग्नल को एक साथ जोड़कर यूनिफ़ाइड डेटा स्ट्रीम बनाएँ. इससे ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ को यह पूरी जानकारी मिलती है कि कस्टमर अलग-अलग चैनल पर आपके ब्रैंड के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं, न कि सिर्फ़ उनके सफ़र के किसी एक हिस्से की.

एक ही कन्वर्शन को एक से ज़्यादा बार गिने जाने से बचाने के लिए, कस्टम ID, UUID या क्लाइंट डिडुप्लीकेशन ID (clientdedupeID) फ़ील्ड के ज़रिए किसी मौजूदा ID का दोबारा इस्तेमाल करें. इससे सिस्टम हर ऐक्शन का सही एट्रिब्यूशन करता है और नतीजों को वास्तविक से ज़्यादा दिखने से रोकता है.

2. फ़ुल-फ़नेल इवेंट भेजें

ऑप्टिमाइज़ेशन मॉडल तब सबसे अच्छा काम करते हैं जब वे सिर्फ़ आखिरी ऐक्शन नहीं, बल्कि कस्टमर की खरीदारी का पूरा सफ़र देख सकें. आंशिक सिग्नल सटीकता को सीमित करते हैं और सही समय पर सही ऑडियंस खोजने की मॉडल की क्षमता को कम करते हैं.

अपर-फ़नेल सिग्नल (पेज व्यू, सर्च, साइन-अप शुरुआत) और लोअर-फ़नेल सिग्नल (खरीदारी, पूरे किए गए साइन-अप, क्वालिफ़ाइड लीड), दोनों दिए जाने चाहिए. फिर, जिस इवेंट की आपको सबसे ज़्यादा ज़रूरत है उसे अपना ऑप्टिमाइज़ेशन लक्ष्य बनाएँ. इससे मॉडल को शुरुआती एंगेजमेंट को आखिरी कन्वर्शन से जोड़ने के लिए ज़रूरी कॉन्टेक्स्ट मिलता है.

3. हैश किए गए आइडेंटिफ़ायर पास करें

हैश किए गए आइडेंटिफ़ायर, ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ को डिवाइस और चैनल में सही ऑडियंस से कन्वर्शन मिलाने में मदद करते हैं. इससे, पहुँच और सटीकता दोनों बेहतर होती है.

ऐड डेटा मैनेजर के ज़रिए हैश किए गए आइडेंटिटी डेटा (ईमेल, नाम, पता, फ़ोन, मोबाइल ID) को शेयर करें. जितने ज़्यादा आइडेंटिफ़ायर पास किए जाएँगे, मैच रेट और क्रॉस-डिवाइस टार्गेटिंग की सटीकता उतनी ही बेहतर होगी. यह खासतौर पर उन कस्टमर तक पहुँचने के लिए फ़ायदेमंद है, जो एक डिवाइस पर एंगेज होते हैं और अन्य डिवाइस पर कन्वर्ट करते हैं.

4. इवेंट एट्रिब्यूट शामिल करें

इवेंट एट्रिब्यूट, खासकर खरीदारी की वैल्यू पास करने से मॉडल को यह बेहतर जानकारी मिलती है कि कन्वर्शन किन वजहों से हो रहे हैं. इससे प्रोडक्ट-लेवल ऑप्टिमाइज़ेशन संभव होता है और यह पहचानने में मदद मिलती है कि आपके बिज़नेस के लिए कौन-से प्रोडक्ट या ऐक्शन सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद हैं.

अपने लोअर-फ़नेल इवेंट के साथ खरीदारी की वैल्यू और प्रोडक्ट की जानकारी (कलर, साइज़, कैटेगरी) शामिल करें. यह डेटा Amazon से बाहर होने वाले कन्वर्शन के लिए, Amazon से बाहर ROAS का कैलक्युलेशन (Q3 2026 में बीटा के तौर पर लॉन्च) चालू करने के लिए भी ज़रूरी है. इससे, आपको Amazon Ads में किए गए अपने निवेश से मिलने वाले रिटर्न की ज़्यादा स्पष्ट जानकारी मिलती है.

5. रियल टाइम में डेटा भेजें

कन्वर्शन इवेंट जितनी जल्दी Amazon तक पहुँचते हैं, ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ उतनी ही तेज़ी से टार्गेटिंग और बिडिंग को एडजस्ट कर सकते हैं और उन ऑडियंस को ढूँढ सकते हैं जिनके कन्वर्ट होने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है. इससे बेकार खर्च कम होता है और नतीजे बेहतर होते हैं.

ऐड डेटा मैनेजर के ज़रिए कन्वर्शन को रियल-टाइम में या रोज़ाना बैच के रूप में अपलोड करें. सबसे अच्छा होगा कि उन्हें ऐक्शन होने के एक दिन के भीतर अपलोड किया जाए. इवेंट भेजने में देरी होने पर, कैम्पेन की परफ़ॉर्मेंस पर उनका असर काफ़ी कम हो जाता है और प्रति एक्विज़िशन की लागत (CPA) बढ़ जाती है. रियल-टाइम इंजेशन सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन रोज़ाना किए जाने वाले अपलोड भी कम अंतराल पर भेजे जाने वाले बैच अपलोड की तुलना में बेहतर नतीजे देते हैं.

शुरू करें

Amazon से बाहर के हाई-क्वालिटी कन्वर्शन इवेंट सेट अप करना उन सबसे असरदार कामों में से एक है, जो आप ब्रैंड+ और परफ़ॉर्मेंस+ कैम्पेन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं. आपका हर सिग्नल टार्गेटिंग को बेहतर बनाता है, मैच रेट को मज़बूत करता है और CPA को कम करता है.

इन पाँच तरीकों के आधार पर अपने मौजूदा कन्वर्शन इवेंट सेटअप को ऑडिट करके शुरुआत करें. इसके बॉस, किसी भी गैप को दूर करने के लिए अपनी Amazon Ads अकाउंट टीम के साथ काम करें.