product
Sponsored Brands - ब्रैंड के बारे में जागरूकता बढ़ाएँ
गाइड
ब्रैंड इक्विटि यह है कि कंज़्यूमर की नज़र में आपके ब्रैंड की क़ीमत कितनी है. यह आपके प्रोडक्ट और ब्रैंड के साथ कस्टमर के हर इंटरैक्शन का योग है. साथ ही, यह बताता है कि वे आपसे ख़रीदारी करने के लिए कितना ख़र्च करने को तैयार हैं.
अपने प्रोडक्ट दिखाने और कैम्पेन बनाने के लिए, Amazon Ads का इस्तेमाल करना शुरू करें.
अगर आपके पास ज़्यादा अनुभव नहीं है, तो Amazon Ads द्वारा मैनेज की जाने वाली सर्विस का अनुरोध करने के लिए हमसे संपर्क करें. कम से कम बजट अप्लाई होता है.
Amazon से बाहर अपनी पहुँच को बढ़ाएँ और नए संभावित कस्टमर को अपना ब्रैंड और प्रोडक्ट दिखाएँ.
कस्टमर का ध्यान खींचने के लिए, एंगेजिंग ऐड बनाने में मदद पाएँ.
ब्रैंड इक्विटि वह इनटेंजिबल प्राइस टैग है, जो कस्टमर आपके प्रोडक्ट और ब्रैंड पर लगाते हैं. यह ब्रैंड के बारे में जागरूकता, धारणाओं, एसोसिएशन, अनुभव और कस्टमर की लॉयल्टी से बनता है.
अन्य शब्दों में कहें, तो कस्टमर यह तय करेंगे कि उनकी नज़र में आपके ब्रैंड की कितनी क़ीमत है, यह इन चीज़ों पर निर्भर करता है:
ब्रैंड इक्विटि ज़रूरी है, क्योंकि यह सीधे आपकी बॉटम लाइन पर असर करती है. यह इनटेंजिबल एसेट है, जो आपके ब्रैंड के पूरे वैल्यूेशन और फ़ाइनेंशियल वैल्यू में शामिल हो जाती है.
आपने शायद यह कहावत सुनी होगी कि “कस्टमर हमेशा सही होता है.” चाहे यह सच हो या नहीं, लेकिन एक बात पक्की है: आपके ब्रैंड के बारे में कस्टमर की धारणा यह तय करेगी कि क्या आपके प्रोडक्ट और सर्विस को ख़रीदने का फ़ैसला कैसा होगा. जैसे, भविष्य में बार-बार ख़रीदारी करना, रैंडम ख़रीदारी करना या एक बार ख़रीदारी करना. सबसे ज़रूरी बात, यह तय करेगा कि कस्टमर आपका प्रोडक्ट ख़रीदने के लिए कितना ख़र्च करने जा रहे हैं. साथ ही, अगर आपके प्रोडक्ट की क़ीमत बढ़ती है, तब भी वे ख़रीदारी करेंगे या नहीं.
नेगेटिव ब्रैंड इक्विटि तब होती है, जब किसी ब्रैंड के एसोसिएशन और ब्रैंड अनुभव, कस्टमर के बीच अच्छा असर नहीं छोड़ते हैं. यह अलग-अलग फ़ैक्टर पर निर्भर करता है, जिनमें प्रोडक्ट या सर्विस का ख़राब होना, बिज़नेस में अनैतिक व्यवहार, ख़राब कस्टमर एक्सपीरिएंस, ब्रैंड की पुरानी पॉज़िशन या नेगेटिव प्रमोशन शामिल है.
नेगेटिव ब्रैंड इक्विटि के नतीजे विनाशकारी हो सकते हैं, जिससे कस्टमर की लॉयल्टी कम हो सकती है, नए कस्टमर को आकर्षित करने में मुश्किल हो सकती है और ब्रैंड की पहचान कम हो सकती है. यह नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की ब्रैंड की क्षमता में भी बाधा डाल सकता है.
नेगेटिव ब्रैंड इक्विटि पर काबू पाने के लिए व्यापक रणनीति की ज़रूरत होती है, जो इसकी मूल परेशानी को हल करती है और दोबारा ब्रैंड एसोसिएशन बनाती है. इसमें प्रोडक्ट में सुधार, बेहतर कस्टमर सर्विस, दोबारा कोशिश करना, असरदार मार्केटिंग कैम्पेन और सोशल मीडिया चैनलों पर अच्छा कॉन्टेंट दिखाने पर ज़ोर देना है, ताकि दोबारा कंज़्यूमर का विश्वास जीता जा सके और ब्रैंड के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके.
ब्रैंड मैनेजमेंट टीमों को अलग-अलग मार्केटिंग मेट्रिक और मुख्य परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर (KPI) के ज़रिए, ब्रैंड इक्विटि को बारीकी से रिव्यू करना चाहिए, ताकि नेगेटिव ट्रेंड को जल्दी पहचाना जा सके और संभावित नुक़सान को कम करने के लिए सही उपाय किए जा सकें.
आख़िर में, लंबी अवधि की सफलता के लिए पॉज़िटिव ब्रैंड इक्विटि बनाए रखना ज़रूरी है.
हालाँकि, ब्रैंड इक्विटि और ब्रैंड के बारे में जागरूकता अलग-अलग कॉन्सेप्ट हैं, लेकिन एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं. ब्रैंड के बारे में जागरूकता से मतलब है कि आपके ब्रैंड के बारे में कंज़्यूमर कितना जानते और पहचानते हैं. यह पहचान और याद करने के बारे में है. दूसरी ओर, ब्रैंड इक्विटि में ब्रैंड के बारे में जागरूकता के साथ-साथ अन्य फ़ैक्टर भी शामिल हैं. जैसे, आपके प्रोडक्ट को देखे जाने की क्वालिटी, ब्रैंड लॉयल्टी, एसोसिएशन और आपके ब्रैंड की पूरी वैल्यू. ब्रैंड इक्विटि आपके ब्रैंड की वह टेंजिबल और इनटेंजिबल वैल्यू है, जो कंज़्यूमर की सोच और अनुभवों के आधार पर होती है.
जब आपको हाई इक्विटी मिलती है, तो आप कस्टमर को बनाए रखने में मदद के लिए अपने ब्रैंड के नाम का फ़ायदा उठा सकते हैं, नई प्रोडक्ट लॉन्च की रणनीति डिलीवर कर सकते हैं और अपने जैसे बिज़नेस की तुलना में ज़्यादा क़ीमत में प्रोडक्ट ऑफ़र कर सकते हैं. ब्रैंड इक्विटि को मापने में मार्केटिंग मेट्रिक और मुख्य परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर (KPI) जैसे सोशल मीडिया एंगेजमेंट, ब्रैंड मैनेजमेंट के असर और कस्टमर की संतुष्टि को रिव्यू करना शामिल है, ताकि समय के साथ आपके ब्रैंड के मूल्य और इक्विटी को मापा जा सके.
ब्रैंड के बारे में जागरूकता ज़रूरी आधार देती है, इसलिए सही ब्रैंड इक्विटि बनाने के लिए व्यापक ब्रैंड बनाने की रणनीति की ज़रूरत होती है, जो मौजूदा और भविष्य के कस्टमर के साथ हाई क्वालिटी वाले इंटरैक्शन पर आधारित हो.
ब्रैंड इक्विटि को बेहतर बनाने वाले पाँच मुख्य एलिमेंट हैं. इसमें, ब्रैंड के बारे में जागरूकता, ब्रैंड एसोसिएशन, देखे जाने की क्वालिटी, ब्रैंड लॉयल्टी और अन्य प्रोप्राइटरी ब्रैंड एसेट शामिल हैं. ये फ़ैक्टर साथ में ब्रैंड की पूरी वैल्यू को तय करते हैं और असर को मापते हैं.
ब्रैंड के बारे में जागरूकता आधार है. यह दिखाता है कि प्रोडक्ट कैटेगरी में कंज़्यूमर आपके ब्रैंड को कितनी अच्छी तरह पहचान सकते हैं और याद कर सकते हैं. ज़्यादा जागरूकता से कस्टमर के लिए ख़रीदारी करते समय, आपके ब्रैंड के बारे में विचार करना और उसे चुनना आसान हो जाता है. पेमेंट की गई एडवरटाइज़िंग, सोशल मीडिया कैम्पेन और कंसिस्टेंट क्रिएटिव एसेट जैसी मार्केटिंग रणनीति का इस्तेमाल करके, आप ब्रैंड की बेहतर पहचान बनाने में मदद कर सकते हैं.
ब्रैंड एसोसिएशन किसी टेंजिबल या इनटेंजिबल एट्रीब्यूट को कहा जाता है, जिसकी वजह से ख़रीदार के माइंड में आपके ब्रैंड का नाम रहता है. इनमें आपका लोगो, सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट या क्वालिटी या इनोवेशन जैसी मुख्य वैल्यू के आस-पास पॉज़िशन करना शामिल हो सकता है. मज़बूत, अनुकूल ब्रैंड एसोसिएशन अच्छी धारणा बनाने और ब्रैंड को अलग दिखने में मदद करता है.
देखे जाने की क्वालिटी आपके ब्रैंड की पूरी वैल्यू के बारे में, कस्टमर के सब्जेक्टिव असेसमेंट को दिखाती है. यह ब्रैंड इक्विटि को आकार देती है, क्योंकि कस्टमर अक्सर अपेक्षित आनंद, पेमेंट और वैल्यू के साथ देखे जाने की क्वालिटी की बराबरी करते हैं. देखे जाने की क्वालिटी को तब पॉज़िटिव बनाया जाता है, जब डिजिटल और पारंपरिक दोनों तरह के चैनलों पर असरदार मार्केटिंग के साथ-साथ बेहतरीन कस्टमर एक्सपीरिएंस दिया जाए.
ब्रैंड लॉयल्टी आपके ब्रैंड के प्रति कस्टमर की कमिटमेंट का मेज़रमेंट है, जो समय के साथ रिपीट ख़रीदारी के ज़रिए दिखती है. ऐसे कस्टमर जो ब्रैंड के प्रति वफ़ादार होते हैं, उन्हें क़ीमत में बदलाव होने और आपके प्रतिस्पर्धियों द्वारा प्रमोशन करने से ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता. लॉयल्टी प्रोग्राम, कस्टमर एंगेजमेंट और लगातार उम्मीदों को पूरा करने से ब्रैंड लॉयल्टी बनाने में मदद मिलती है.
अन्य प्रोप्राइटरी ब्रैंड एसेट, जैसे ब्रैंडिंग एलिमेंट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉस्ट स्ट्रक्चर या मैन्युफ़ैक्चरिंग क्षमताएँ आपके ब्रैंड इक्विटि के फ़ैक्टर पर आधारित है. ये आपको भीड़ से इस तरीक़े से अलग दिखने में मदद करते हैं, जिन्हें आपके जैसे अन्य ब्रैंड आसानी से दोहरा नहीं सकते हैं.
मज़बूत ब्रैंड इक्विटि से कई फ़ायदे होते हैं, जो आपके बॉटम लाइन पर पॉज़िटिव तरीक़े से असर कर सकते हैं. ब्रैंड इक्विटि के पाँच एलिमेंट को रणनीति की मदद से बेहतर करने से, आपको ब्रैंड वैल्यू बूस्ट करने, प्राइसिंग में अच्छी फ़्लेक्सिबिलिटी का आनंद लेने, अपनी इंडस्ट्री और कैटेगरी में प्रोडक्ट की विज़िबिलिटी बढ़ाने, नए प्रोडक्ट को सफल और मुख्य मार्केटिंग मेट्रिक के नतीजों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
मज़बूत ब्रैंड इक्विटि, कंपाउंडिंग वैल्यू और ग्रोथ के अवसर देती है. इससे, रेवेन्यू बढ़ता है जो आपको नई चीज़ें करने और आगे ब्रैंड बनाने की गतिविधि में निवेश करने के लिए मज़बूत बनाता है, जिससे सफलता पाने में मदद मिलती है. जैसे-जैसे आप अपनी ऑफ़रिंग में नया करते हैं और उसमें बढ़ाते हैं, आपकी इक्विटी मज़बूत होती जाती है, ज़्यादा कस्टमर आकर्षित होते हैं और बढ़त मिलती है.
केस स्टडी
Nespresso ने क्यूरेट किए गए कॉन्टेंट और विज़ुअल के ज़रिए अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट, सस्टेनेबिलिटी वैल्यू और ब्रैंड की पहचान को हाइलाइट करते हुए इमर्सिव डिजिटल स्टोरफ़्रंट स्पॉटलाइट बनाकर ब्रैंड इक्विटि को मज़बूत किया. मल्टीचैनल ब्रैंड की कंसिस्टेंसी बनाए रखने से पहचान को बढ़ावा मिला, जबकि नियमित अपडेट ने लगातर इसे सम्बधित बनाया, जिससे कस्टमर के साथ भावनात्मक सम्बंध मज़बूत हुए.
केस स्टडी
ClearSpace, व्यवस्थित जीवन जीने में मदद करने वाले प्रोवाइडर, अपने “कम तो ज़्यादा है” सिद्धांत के साथ प्रोडक्ट सेलेक्शन को क्यूरेट करके ब्रैंड इक्विटि को बढ़ाता है. लाइफ़स्टाइल इमेजरी में ClearSpace के सस्टेनेबल, फ़ंक्शनल डिज़ाइन को हाइलाइट करने से उनकी ब्रैंड पहचान मज़बूत हुई और यह सरलता से रहने के तरीक़े ढूँढने वाले माइंडफ़ुल कंज़्यूमर का डेस्टिनेशन बन गया. प्रेरणादायक कॉन्टेंट के ज़रिए, मिनिमलिस्ट एस्थेटिक को प्रमोट करने से उनके कस्टमर के साथ सम्बंध मज़बूत होते हैं.
केस स्टडी
Bro Glo, पुरुषों का सेल्फ़-टेनर ब्रैंड है. इन्होंने नए कस्टमर तक पहुँचने और ऐसी ऑडियंस के लिए ब्रैंड के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, Sponsored Products और Sponsored Brands का फ़ायदा उठाया, जिन तक ब्रैंड नहीं पहुँचा है. प्रोडक्ट लिस्टिंग को ऑप्टिमाइज़ करने, कैम्पेन को टेस्ट करने और ऐड परफ़ॉर्मेंस को मापने के उनके रणनीतिक तरीक़े ने, पॉज़िटिव नतीजे लाने और ब्रैंड की पहचान को बेहतर बनाने में मदद की.
ब्रैंड इक्विटि बिज़नेस की सफलता का ज़रूरी पहलू है और इसे बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करना ज़रूरी है. बिज़नेस के मालिक या मार्केटर के रूप में, आप इन पाँच चरणों का फ़ॉलो करके ब्रैंड इक्विटि को बेहतर कर सकते हैं:
आकर्षक कहानी तैयार करें, जो उन ऑडियंस को पसंद आए, जिन तक आप पहुँचना चाहते हैं. साथ ही, मार्केटिंग कैम्पेन से लेकर प्रोडक्ट पैकेजिंग तक, सभी कस्टमर टच पॉइंट में अपनी ब्रैंड की कहानी बताएँ. अपनी कहानी को बेहतर बनाने के लिए कहानी कहने के अलग-अलग एलिमेंट, जैसे वीडियो, इमेजरी और इमर्सिव अनुभव का इस्तेमाल करना न भूलें.
ऐसा प्रमाणिक कॉन्टेंट बनाएँ, जो आपके ब्रैंड के व्यक्तित्व और विशेषज्ञता और आपके प्रोडक्ट के यूनीक सेलिंग पॉइंट को शोकेस करे. ब्रैंडिंग के लिए यह कोहेसिव अप्रोच कंज़्यूमर को रोज़ाना दिखने वाले ब्रैंड के मैसेजों के बीच आपके बिज़नेस और प्रोडक्ट को आसानी से पहचानने में मदद करती है.
किसी वजह को ध्यान में रखकर मार्केटिंग कैम्पेन बनाएँ, ताकि कस्टमर के साथ भावनात्मक सम्बंध बनाया जा सके. जहाँ भी नई ऑडियंस अपना समय बिताती है, वहाँ आपको उनसे कनेक्ट करने के लिए डिज़ाइन किए गए कैम्पेन में, नैतिक और पर्यावरण हितैषी होने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएँ. इससे आपको व्यापक संभावित नए कस्टमर के बीच पॉज़िटिव धारणा बनाने में मदद मिलेगी.
अपने प्रोडक्ट को रिटर्न पॉलिसी में लिस्ट करने से लेकर आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कीवर्ड तक, सभी टच पॉइंट पर और सभी संभव तरीक़ों से कस्टमर के अनुभव को लगातार इनोवेटिव बनाएँ और बेहतर करें. इससे कंज़्यूमर के दिमाग में पॉज़िटिव ब्रैंड एसोसिएशन बनेगा.
ब्रैंड इक्विटि को रोज़ाना कई तरह से मॉनिटर करें जैसे, ब्रैंड के बारे में जागरूकता, कस्टमर सैटिस्फ़ेक्शन स्कोर और ब्रैंड से जुड़ी सफलता की मेट्रिक. इन इनसाइट का इस्तेमाल न सिर्फ़ अपनी ब्रैंड रणनीति को बेहतर बनाने के लिए करें, बल्कि नए प्रोडक्ट लॉन्च की दिलचस्पी का आकलन करने के लिए भी करें.
मूल्यवान और स्थायी ब्रैंड बनाने में समय और समर्पण लगता है, लेकिन छोटे-छोटे स्टेप से भी बड़े नतीजे मिल सकते हैं. अगर आपके पास अभी सभी रिसोर्स नहीं हैं, तो निराश न हों. आप जो कन्ट्रोल कर सकते हैं उस पर फ़ोकस करके भी आगे बढ़ सकते हैं.
आप Amazon Ads की मदद से आज क्या करना शुरू कर सकते हैं:
स्पॉन्सर्ड ऐड के ज़रिए, हम तेज़ी से बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ ब्रैंड के बारे में जागरूकता और प्रोडक्ट विज़िबिलिटी डेवलप कर सकते हैं. साथ ही, दुनियाभर में Amazon पर स्केल कर सकते हैं.
- जो फिशर, Brandvault
ब्रैंड इक्विटि में बिज़नेस को सफल बनाने की बहुत ताक़त है. रणनीति को फ़ॉलो करके और सही एडवरटाइज़िंग सोल्यूशन के साथ, आप अपने ब्रैंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकते हैं और अपने पुराने और नए कस्टमर के साथ स्थायी संबंध बना सकते हैं.
अगर आपके पास कम अनुभव है, तो Amazon Ads की ओर से मैनेज की जाने वाली सर्विस का अनुरोध करने के लिए हमसे संपर्क करें. कम से कम बजट अप्लाई होता है.
सोर्स
1 Amazon आंतरिक डेटा, दुनिया भर, जनवरी 2021 - सितंबर 2022. हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट पिछले 90 दिनों के भीतर इन्वेंट्री में जोड़े जाने वाले प्रोडक्ट हैं और उन्हें तैयार Sponsored Products के तौर पर मार्क किया गया है. इस बढ़ोतरी से Sponsored Products कैम्पेन लॉन्च किए जाने से पहले के चार हफ़्तों के मुक़ाबले कैम्पेन के शुरू करने के बाद वाले चार हफ़्तों के दौरान बिक्री में हुई बढ़त के औसत प्रतिशत की जानकारी मिलती है.
2 Kantar, दुनिया भर का, 2022. सर्वे में जवाब देने वाले 3,507 लोग जिन्होंने 2021 में चौथी तिमाही के ख़रीदारी इवेंट में ख़रीदारी की थी और जिनका 2022 में भी ऐसा करने का प्लान है.
3 US, कनाडा, मेक्सिको, UK, जर्मनी, फ़्रांस, इटली, स्पेन, भारत और जापान में उपलब्ध