केस स्टडी

SHEBA® कोरल रीफ़ को रीस्टोर करने के लिए अपने मिशन को शेयर करना चाहता था. Amazon Ads ने उन्हें लाखों लोगों तक पहुँचने में मदद की थी.

2025 में SHEBA ब्रैंड ने Amazon Ads Brand Innovation Lab के साथ मिलकर Sheba Hope Grows™ प्रोग्राम की कहानी को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुँचाया और कस्टमर से जुड़े.

Sheba

मुख्य बातें

42,200

यूनीक स्ट्रीम और कुल 1.5 मिलियन मिनट तक देखा गया

24.2M

यूनीक व्यूअर और 291.9 मिलियन इम्प्रेशन

फिज़िकल स्टोर में 10.4%

बिक्री बढ़ी

इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट

छोटी नाव में बैठकर हाथ से मछली पकड़ता हुआ व्यक्ति है और पीछे सूरज ढल रहा है.

वह इंडोनेशिया के बोंटोसुआ तट पर बिताई अपनी पूरी ज़िंदगी को याद कर रहा है. रीफ़ के साथ, भरपूर मछलियाँ और कैसे पिछले कुछ सालों में सब कुछ बदल गया है. उसने अपनी आंखों से धरती के ट्रॉपिकल कोरल रीफ़ को खत्म होते देखा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो 2043 तक इनमें से करीब 90% खत्म हो सकते हैं.1 "समुद्र के इन जंगलों" का ऐसा खत्म होना बहुत बड़ा नुकसान होगा. सिर्फ़ समुद्री जीवों या किनारे पर रहने वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए. लगभग 25% समुद्री जीवन स्वस्थ कोरल रीफ़ पर निर्भर करता है और दुनिया भर में करीब एक बिलियन लोगों को इनसे मिलने वाली इकोसिस्टम सर्विस से सीधे या इनडायरेक्ट तरीके से फ़ायदा होता है.2

ये सब विस्तार से SHEBA ब्रैंड की नई डॉक्यूमेंट्री रीफ़ बिल्डर्स में दिखाया गया है. एक तरफ़ रंग-बिरंगे, खिले हुए स्वस्थ कोरल रीफ़ के नज़ारे और दूसरी तरफ़ सूने, ग्रे मरे हुए रीफ़ के व्यू. यह डॉक्यूमेंट्री Prime Video पर उपलब्ध है. यह डॉक्यूमेंट्री दुनिया के कोरल रीफ़ की चिंताजनक हालत, इससे धरती पर जीवन में हो रहे बदलाव, इसके लगातार बने खतरे और वैज्ञानिक किस तरह इस नुकसान को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं इन सबको आसान तरीके से दिखाती है.

SHEBA, जो Mars ब्रैंड फ़ैमिली का हिस्सा है, उसके लिए यह पर्यावरण से जुड़ी समस्या ज़िम्मेदारी भी थी और असल सस्टेनेबिलिटी वाले ऐक्शन के ज़रिए अपने कस्टमर से जुड़ने का मौका भी. उन्होंने Mars Coral रीफ़ रीस्टोरेशन प्रोग्राम और Sheba Hope Grows™ प्रोग्राम के ज़रिए 17 देशों में 124 रीफ़ रीस्टोरेशन साइटें बनाई हैं जैसे, इंडोनेशिया, हवाई, मालदीव और ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में 50 से ज़्यादा रीस्टोरेशन पार्टनरशिप भी की हैं.3

2025 में SHEBA ब्रैंड ने Amazon Ads Brand Innovation Lab के साथ मिलकर Sheba Hope Grows™ प्रोग्राम की कहानी को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुँचाया और कस्टमर से जुड़े.

Mars पेट न्यूट्रिशन उत्तरी अमेरिका में मार्केटिंग की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मैंडी बैरी ने कहा “इस प्रोग्राम की ताकत सिर्फ़ कोरल में नहीं है, बल्कि उन लोगों और प्रेरित कोस्टल समुदायों में भी है, जो मिलकर रीफ़ बिल्डर्स की टीम बना रहे हैं, ताकि दुनिया के रीफ़ को बचने और रीस्टोर करने में मदद मिल सके. हम चाहते थे कि इस कहानी को ऐसे तरीके से बताया जाए कि कस्टमर इस प्रोग्राम से दिल से जुड़ सकें और लंबा कॉन्टेंट ऐसा करने का अच्छा तरीका था.” “Amazon तब Prime Video के ज़रिए इस शक्तिशाली कहानी को बताकर और फिर Amazon स्टोर के ज़रिए ब्रैंड और बिज़नेस से वापस कनेक्शन बनाकर, कॉन्टेंट और कॉमर्स की दुनिया को जोड़ने का शानदार अवसर बन गया.”

रीफ़ बिल्डर्स, Prime Video पर आई नई डॉक्यूमेंट्री है, जिसे SHEBA ब्रैंड ने पेश किया है

रीफ़ बिल्डर्स, Prime Video पर आई नई डॉक्यूमेंट्री है, जिसे SHEBA ब्रैंड ने पेश किया है

बताने लायक कहानी

ब्रैंड के पास बताने के लिए मज़बूत कहानी थी: लगभग 20 साल से चल रहा कोरल रीफ़ को रीस्टोर करने का काम, जिसके बारे में ज़्यादातर कस्टमर को पता ही नहीं था.

बैरी ने कहा, “SHEBA ब्रैंड मानता है कि कहानियों की ताकत से असल दुनिया में बदलाव लाया जा सकता है. और यह एक ऐसी कहानी थी, जिसे ज़रूर बताया जाना चाहिए था. यह उम्मीद, हिम्मत और उन लोगों की कहानी है जो हमारे समय की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों से सामने से लड़ रहे हैं.”

टीम ने व्यापक रणनीति बनाई, जिसमें Amazon कैनवस पर कॉन्टेंट और कॉमर्स को साथ में जोड़ा गया. अप्रैल से जुलाई 2025 तक उन्होंने फ़ुल-फ़नेल कैम्पेन चलाया. इसमें, Fire TV, Prime Video, डिस्प्ले एडवरटाइज़िंग, सर्च, ऑनलाइन वीडियो और सोशल मीडिया को शामिल किया गया. इस पूरे कैम्पेन के केंद्र में Amazon का स्ट्रीम इट फ़ॉरवर्ड सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम था. अमेरिका में जब भी कोई इस डॉक्यूमेंट्री को एक घंटा देखता, तो Amazon, Kuleana Coral Restoration को $1 दान करता था.

बैरी ने बताया, “Prime Video हमारे ऑडियंस तक पहुँचने के लिए बिल्कुल सही प्लेटफ़ॉर्म था, क्योंकि यहाँ से हमें अच्छे इनसाइट मिलते हैं. साथ ही, हम अलग-अलग ऐड फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट्री के बारे में जागरूकता और व्यू बढ़ा सकते थे. इसके साथ-साथ यह भी सही से माप सकते थे कि इससे ब्रैंड के बारे में लोगों की दिलचस्पी और बिक्री पर क्या असर पड़ा.”

जब मकसद के साथ-साथ परफ़ॉर्मेंस भी जुड़ता है

इस कैम्पेन ने दिखा दिया कि सच्ची कहानी सुनाने से पर्यावरण में बदलाव लाया जा सकता है और बिज़नेस में भी शानदार नतीजे मिल सकते हैं.

नतीजे हर उम्मीद से भी बढ़कर रहे. रीफ़ बिल्डर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इसने 42,200 यूनीक स्ट्रीम जनरेट किए और कुल 1.5 मिलियन मिनट तक देखा गया. इसका सीधा असर यह हुआ कि अमेरिका और कनाडा से कोरल रीस्टोरेशन में मदद के लिए $65,000 का दान मिला. लेकिन इसका असर डॉक्यूमेंट्री से कहीं आगे निकल गया.4

इस कैम्पेन ने 24.2 मिलियन यूनीक व्यूअर तक पहुँच बनाई और कुल 291.9 मिलियन इम्प्रेशन मिले. साथ ही, ऑफ़लाइन जो हुआ वह और भी शानदार था. अमेरिका में Amazon पर फ़ोकस कैम्पेन होने के बावजूद, इसने फिज़िकल स्टोर में बिक्री 10.4% तक बढ़त देखी.5

बैरी बताती है, “हम अमेरिका में ऑफ़लाइन बिक्री में बढ़ोतरी देखकर काफ़ी खुश और हैरान थे, जबकि इस मार्केट में हमारा कैम्पेन सिर्फ़ Amazon पर ही फ़ोकस था. इससे, यह साबित होता है कि Amazon मीडिया कितनी ताकत रखती है, जो मार्केटप्लेस में और उससे बाहर दोनों जगह कन्वर्शन को बढ़ा सकती है.”

फ़ुल-फ़नेल तरीके पर काम करने वाला यह तरीका असरदार साबित हुआ, क्योंकि लोगों तक बार-बार पहुँचने से बेहतर नतीजे मिले. जिन कस्टमर ने इस कैम्पेन को 5 अलग-अलग तरह के ऐड में देखा, उनकी खरीदारी का रेट एक बार देखने वालों के मुकाबले 10.7 गुना ज़्यादा रहा. साथ ही, मई और जून के दौरान नए कस्टमर की संख्या भी करीब 20% तक बढ़ गई.6

लंबे समय तक रहने वाले कनेक्शन बनाना

इस कैम्पेन की सफलता सिर्फ़ मेट्रिक तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने कस्टमर के साथ सच्चा और दिल से जुड़ाव भी बनाया. बैरी ने कहा, “हमें इस कैम्पेन पर कस्टमर से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 70% से ज़्यादा लोगों ने इसे पॉज़िटिव रिव्यू शेयर किए.” इस कैम्पेन ने साबित किया कि सस्टेनेबिलिटी का मेसेज लोगों तक असरदार तरीके से पहुँच सकता है, अगर उसे सच्चाई के साथ और बार-बार अलग-अलग टच पॉइंट पर दिखाया जाए.

और इसका असर सीधे उन समुदायों तक भी पहुँचा, जिनकी मदद के लिए यह कैम्पेन बनाया गया था.

Kuleana Coral Restoration के ब्लाक नोवाक ने कहा, “हम Amazon के स्ट्रीम इट फ़ॉरवर्ड कैम्पेनऔर उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने रीफ़ बिल्डर्स डॉक्यूमेंट्री को देखा और सपोर्ट किया.” “इकट्ठा किया गया ,फ़ंड 2026 में बड़े स्तर पर रीस्टोरेशन के काम में लगेगा, जिसमें खराब हो चुके रीफ इलाकों में रीफ़ स्टार इंस्टॉलेशन को और बढ़ाना भी शामिल है. यह सिर्फ़ फ़ंड जुटाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इस पार्टनरशिप ने दिखाया कि समुदाय मिलकर कोरल को रीस्टोर कर सकते हैं.”

आज कई कंज़्यूमर ऐसे ब्रैंड को सपोर्ट करना पसंद करते हैं, जो पर्यावरण के लिए कुछ अच्छा काम करते हैं. Amazon Ads की 2025 हायर इम्पैक्ट रिपोर्ट के अनुसार, 75% कंज़्यूमर ने कहा कि वे उन ब्रैंड से थक चुके हैं जो खुद को पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी से मुक्त समझते हैं. साथ ही, 59% कंज़्यूमर का कहना है कि जिन ब्रैंड से वे खरीदारी करते हैं उनका सस्टेनेबिलिटी के प्रति गंभीर होना बहुत ज़रूरी है.

बैरी के लिए, यह कैम्पेन सालों से किए जा रहे असली पर्यावरणीय कोशिशों की पुष्टि करता है. “यह आसान नहीं है और सफलता एक रात में नहीं मिलती. हम कोरल रीफ़ को रीस्टोर करने की अपनी उन कोशिशों को शेयर करके गर्व महसूस करते हैं, जो लगभग 20 साल की रिसर्च और विकास पर आधारित हैं. इस प्रोग्राम की सच्चाई के साथ बने रहना और काम के असर को गहराई से दिखाने के मौका का फायदा उठाना, लंबे समय के फ़ायदों पर ध्यान देना, असरदार साबित हुआ है.”

रीफ़ बिल्डर्स कैम्पेन ने साबित किया कि जब ब्रैंड असली पर्यावरणीय काम को मज़बूत कहानी के साथ जोड़ते हैं, तो वे बदलाव लाने वाले ऐसे कैम्पेन बना सकते हैं, जो सिर्फ़ बिक्री नहीं बढ़ाते, बल्कि असली बदलाव भी लाते हैं. ऐसी दुनिया में जहाँ कस्टमर उन ब्रैंड को पसंद करते हैं, जो उनकी वैल्यू के साथ मेल खाते हैं, SHEBA ने दिखाया कि सबसे ताकतवर मार्केटिंग सिर्फ़ प्रोडक्ट नहीं बेचती, बल्कि उम्मीद को भी फिर से जगाने में मदद कर सकती है.

सोर्स

1 द इंटरनेशनल कोरल रीफ़ इनिशिएटिव (ICRI), 2025.

2 NOAA, 2025.

3 MSS टीम और MSS Partner Network के द्वारा मॉनिटर किया हुआ डेटा, 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट फ़ाइनल.

4-6 एडवरटाइज़र से मिला डेटा, 2025