केस स्टडी
Red Canoe Credit Union ने क्रिएटिव एजेंट के साथ Streaming TV शुरू किया और सर्च में 10% की बढ़ोतरी देखी
इस्तेमाल करने योग्य वीडियो एसेट न होने की वजह से Red Canoe Credit Union के लिए Streaming TV ऐड बनाना संभव नहीं था. क्रिएटिव एजेंट ने इसे संभव बनाया. जानें कि इस ब्रैंड ने क्रिएटिव एजेंट का इस्तेमाल करके ब्रैंड को आगे बढ़ाया, किफ़ायती CPM हासिल किए और एक दोहराई जा सकने वाली अपर-फ़नल रणनीति तैयार की.
मुख्य इनसाइट
10%
सर्च में बढ़ोतरी
5%
डायरेक्ट साइट विज़िट में बढ़ोतरी
4
सप्ताह का प्रोडक्शन
इस्तेमाल किए गए सॉल्यूशन
लक्ष्य
Streaming TV काफ़ी समय से Red Canoe Credit Union की विश-लिस्ट में था. हालाँकि ब्रैंड के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद के लिए यह सही रणनीतिक चैनल था, लेकिन इसे इस्तेमाल करना उनके लिए आसान नहीं था. रुकावट बस इतनी थी: उनके पास इस्तेमाल करने योग्य कोई वीडियो नहीं था.
पारंपरिक प्रोडक्शन में ब्रांच लोकेशन पर वीडियो शूट बुक करना, एक्टर्स हायर करना, सिक्योरिटी की चीज़ें संभालना और पूरी प्रक्रिया को महीनों तक खींचना पड़ता. इसके लिए ऐसा इनवेस्टमेंट भी करना पड़ता, जिसे सही ठहराना आसान नहीं था.
Red Canoe, Streaming TV के लिए किसी पुराने या दोबारा काम में लाए जा रहे एसेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहता था. वे इसे एक अपर-फ़नल ब्रैंड कैम्पेन की तरह लेना चाहते थे, जो आराम से देखने वाले एक्सपीरियंस के लिए बना हो और जिसका असर लंबे समय तक रहे. मकसद था अपने भौगोलिक इलाके में ग्रोथ ऑडियंस तक पहुँचना, सर्विस एरिया से बाहर बड़े मेट्रो शहरों में बेकार इम्प्रेशन से बचना और यह साबित करना कि Streaming TV किसी क्षेत्रीय फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के लिए असरदार भी हो सकता है और किफ़ायती भी.
उन्हें इसमें शुरुआत करने का एक रास्ता चाहिए था.
Red Canoe Streaming TV एडवरटाइज़मेंट
तरीक़ा
क्रिएटिव एजेंट ने Red Canoe के लिए Streaming TV को संभव बना दिया. क्रिएटिव एजेंट, Amazon Ads का AI पार्टनर है जो गाइडेड कन्वर्सेशनल इंटरफ़ेस के ज़रिए कैम्पेन के लिए तैयार ऐड बनाने में मदद करता है. यह स्टैंडअलोन क्रिएटिव स्टूडियो साइट या एडवरटाइज़िंग कंसोल में उपलब्ध है.
Red Canoe ने स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट इन-हाउस ही तैयार किया. उन्होंने ब्रैंड गाइडलाइन और रेफ़रेंस इमेजरी शेयर की. क्रिएटिव एजेंट ने एक ही आसान और स्ट्रीमलाइन फ़्लो में सीन जनरेट किए, वॉइसओवर तैयार किए, म्यूज़िक जोड़ा और एंड कार्ड भी बना दिए. Red Canoe ने कुछ ही छोटे-मोटे बदलावों के साथ इस काम को फ़ाइनल कर लिया.
टीम पहले भी कुछ दूसरे AI टूल आज़मा चुकी थी. नतीजे अक्सर बनावटी लगते थे. स्किन टोन अक्सर नैचुरल नहीं लगती थी. ऑडियो अक्सर रिकॉर्डेड-सा और बनावटी लगता था. क्रिएटिव उतना असरदार नहीं लगता था. क्रिएटिव एजेंट के साथ, ऐसा नहीं था. विज़ुअल काफ़ी भरोसेमंद लगे. वॉयसओवर किसी इंसान की आवाज़ लग रही थी. फ़ाइनल क्रिएटिव बिल्कुल ऐसा लगा जैसे वह Streaming TV के लिए ही बना हो.
क्रिएटिव कंट्रोल मार्केटिंग टीम के पास रहा. उन्होंने तय किया कि टूल में क्या डाला जाए, क्या बाहर रखा जाए और कौन-से वर्ज़न आगे बढ़ाए जाएँ. शुरुआती ड्राफ़्ट टीम ने अंदर ही रखे, ताकि उन्हें बेहतर बनाया जा सके और ज़्यादा लोगों के साथ व्यापक तौर शेयर करने से पहले भरोसा बन सके.
एक चीज़ जल्दी ही तय हो गई: कुत्ता.
क्रिएटिव में फ़ीचर किया गया गोल्डन रिट्रीवर तुरंत लोगों को पसंद आ गया. वह अलग-अलग वर्ज़न को जोड़ने वाली एक कॉमन कड़ी बन गया और जल्द ही उसका नाम Finley रख दिया गया. Finley ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के वर्ज़न में दिखा, जिससे क्रिएटिव के एक जैसे जुड़े हुए लगने में मदद मिली और अलग-अलग ऑडियंस के हिसाब से ढला हुआ भी महसूस हुआ.
जो काम आमतौर पर महीनों लेता, वह सिर्फ़ चार हफ्तों में पूरा हो गया. न कोई शूट कोऑर्डिनेट करना पड़ा, न किसी वेंडर को मैनेज करना पड़ा और न ही प्रोडक्शन की अड़चनों से जूझना पड़ा. क्रिएटिव एजेंट ने वे सारी रुकावटें हटा दीं, जिनकी वजह से Streaming TV अब तक उनकी पहुँच से बाहर था.
नतीजे
यह कैम्पेन Amazon के Streaming TV इन्वेंट्री पर चला, जिसमें थर्ड-पार्टी प्लेसमेंट भी शामिल थे. इसका मकसद ब्रैंड को आगे बढ़ाना था, डायरेक्ट रिस्पॉन्स नहीं.
आमतौर पर क्रेडिट यूनियन के लिए धीमे रहने वाले इस समय में, Red Canoe को ऑर्गेनिक सर्च ट्रैफ़िक में 10% की बढ़ोतरी और डायरेक्ट साइट विज़िट में 5% की बढ़ोतरी दिखी.1 कस्टमर ने ब्रांच में भी इस ऐड का ज़िक्र किया. Finley लोगों के बीच पहचाना जाने लगा.
Streaming TV की एफ़िशिएंसी भी उनके लिए सरप्राइज़ रही. प्रति हज़ार लागत (CPM) भी पहले की उम्मीदों से काफ़ी कम आया, जिससे साफ़ हुआ कि यह सिर्फ़ क्रिएटिव के लिहाज़ से ही नहीं, बल्कि निवेश के तौर पर भी समझदारी भरा फ़ैसला था.
क्रिएटिव एजेंट ने वीडियो बनाने से ज़्यादा काम किया. इसने Streaming TV को एक चैनल के रूप में अनलॉक किया. जो पहले उनकी पहुँच से बाहर था, अब वह संभव भी हो गया और दोहराया भी जा सकता है. अब Streaming TV मीडिया प्लान का हिस्सा है - और Finley फिर से नज़र आ सकता है.
सोर्स
1 Red Canoe Credit Union, 2026.
क्रिएटिव एजेंट अभी शुरुआती स्टेज का प्रोडक्ट है.