केस स्टडी

Party Propz ने AI-पावर्ड वीडियो जनरेशन का इस्तेमाल करके 35% ज़्यादा CTR हासिल किया

भारतीय पार्टी सप्लाई ब्रैंड Party Propz ने Amazon Ads में AI-पावर्ड वीडियो जनरेशन का इस्तेमाल करके अपने क्रिएटिव प्रोडक्शन वर्कफ़्लो को बदल दिया, जिससे तेज़ी से क्रिएटिव प्रोडक्शन और बेहतर वीडियो कैम्पेन परफ़ॉर्मेंस संभव हो पाई.

मुख्य इनसाइट

35%

पारंपरिक रूप से बनाए गए वीडियो क्रिएटिव की तुलना में ज़्यादा CTR

3.5X

पारंपरिक तरीकों की तुलना में ज़्यादा वीडियो क्रिएटिव बनाए गए

6–8

30 मिनट से कम के प्रोडक्शन वाले हर वीडियो पर बचाए गए घंटे

इस्तेमाल किए गए सॉल्यूशन

लक्ष्य

भारत के पार्टी सप्लाई और डेकोरेशन ब्रैंड Party Propz को कई बड़े कैटलॉग वाले ब्रैंड जैसी ही चुनौती का सामना करना पड़ा — बजट से बाहर गए बिना या समय सीमा से आगे बढ़े बिना ज़रूरत के हिसाब से अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो क्रिएटिव तैयार करना. जन्मदिन, सालगिरह, बेबी शावर और त्योहारों जैसे मौकों के लिए प्रोडक्ट कैटलॉग की बड़ी रेंज के साथ, ब्रैंड ने स्वीकार किया कि कॉम्पिटिटिव कैटेगरी में अलग दिखने के लिए वीडियो एडवरटाइज़िंग बहुत ज़रूरी है. हालांकि, पारंपरिक वीडियो प्रोडक्शन में हर ऐसेट के लिए कई दिनों तक तालमेल बिठाने, बाहरी संसाधनों और भारी निवेश की ज़रूरत होती थी. इस वजह से हर ज़रूरी ASIN के लिए वीडियो बनाना मुश्किल हो गया—खासकर सीज़नल लॉन्च और बार-बार क्रिएटिव में बदलाव करने के मामले में.

Party Propz को वीडियो ऐड प्रोडक्शन को तेज़ी से और कम लागत में बढ़ाने के लिए एक तरीके की ज़रूरत थी - बिना क्वालिटी या ब्रैंड कंसिस्टेंसी से समझौता किए. उनका मकसद अपने Sponsored Brands वीडियो कैम्पेन में ज़्यादा एंगेजमेंट लाना था और साथ ही क्लिक, क्लिक-थ्रू दर (CTR) और ऐड पर खर्च से हुआ फ़ायदा (ROAS) जैसे अहम परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर को बेहतर बनाना था.

तरीका

Party Propz ने अपने क्रिएटिव प्रोडक्शन वर्कफ़्लो को बदलने के लिए Amazon Ads के AI-पावर्ड वीडियो जनरेशन का इस्तेमाल किया. इस टूल की मदद से टीम मौजूदा लिस्टिंग इमेज और कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके और ज़रूरत के हिसाब से टेक्स्ट और सीन में मामूली बदलाव करके, 30 मिनट से भी कम समय में लॉन्च के लिए तैयार प्रोडक्ट वीडियो बना पाई. ब्रैंड ने ज़्यादा संभावना वाले और सीज़नल ASIN पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने जन्मदिन, सालगिरह और बेबी शावर जैसे खास मौकों के हिसाब से छोटे प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन वीडियो बनाए, ताकि सही समय पर सही ऑडियंस तक पहुँचा जा सके.

क्योंकि यह टूल मुफ़्त और तेज़ गति से काम करने वाला है, इसलिए Party Propz पारंपरिक प्रोडक्शन के मुकाबले ज़्यादा मैसेजिंग वर्शन, क्रिएटिव फ़ॉर्मैट और प्रोडक्ट वीडियो के साथ एक्सपेरिमेंट कर सका. उन्होंने परफ़ॉर्मेंस को लगातार ऑप्टिमाइज़ करने के लिए इटरेटिव टेस्टिंग का तरीका (बार-बार परीक्षण करने का तरीका) अपनाया, जिसमें अलग-अलग हेडलाइन, प्रोडक्ट इमेज, मैसेजिंग और कॉल टू ऐक्शन आज़माए गए. CTR और ROAS को गाइड करने वाले मेट्रिक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए, टीम ने सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले वेरिएशन की पहचान की और ऐड से लोगों का ध्यान न हटे, इसलिए नए-नए क्रिएटिव लाते रहे. सभी बनाए गए वीडियो को लॉन्च से पहले रिव्यू किया गया, ताकि प्रोडक्ट का लुक, ब्रैंडिंग और क्वालिटी हर जगह एक जैसी रहे.

नतीजे

कैम्पेन के सभी मुख्य परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर में मापने योग्य बेहतरीन सुधार देखने को मिले. AI-पावर्ड वीडियो क्रिएटिव ने न सिर्फ़ Party Propz के स्टैटिक इमेज वाले क्रिएटिव से बेहतर परफ़ॉर्म किया, बल्कि पारंपरिक तरीके से बनाए गए वीडियो क्रिएटिव के मुकाबले 35% ज़्यादा CTR भी हासिल किया. इससे साबित होता है कि वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कितना असरदार है.1 AI-पावर्ड वीडियो से ज़्यादा क्लिक भी मिले, जिससे ब्रैंड की पहुँच व्यापक ऑडियंस तक बढ़ी.

परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक के अलावा, काम-काज के तरीके में भी काफ़ी बड़ा फ़ायदा हुआ. आसानी से समझ में आने वाले इंटरफ़ेस के लिए बहुत कम ट्रेनिंग की ज़रूरत थी, जिससे टीम तेज़ी से काम शुरू कर पाई. साथ ही, कई क्रिएटिव वेरिएशन की तेज़ी से A/B टेस्टिंग करने की क्षमता ने ब्रैंड को कैम्पेन को बेहतर बनाने में कॉम्पिटिटिव बढ़त दिलाई. क्रिएटिव वर्कफ़्लो को बेहतर बनाकर, Party Propz बिना किसी अतिरिक्त प्रोडक्शन लागत या बाहरी मदद के, पारंपरिक तरीकों की तुलना में 3-5 गुना ज़्यादा वीडियो वेरिएशन बना पाया.2 टीम ने हर वीडियो पर 6-8 घंटे बचाए और बाहरी डिज़ाइन संसाधनों पर अपनी निर्भरता खत्म की, जिससे वे अपने प्रोडक्ट कैटलॉग के बहुत बड़े हिस्से के लिए वीडियो एडवरटाइज़िंग को बढ़ा पाए.3

आगे देखते हुए, Party Propz नए प्रोडक्ट लॉन्च, सीज़नल कैम्पेन और अपने कैटलॉग में लगातार ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए अपने क्रिएटिव वर्कफ़्लो में Amazon Ads के AI-पावर्ड वीडियो जनरेशन को शामिल करने का प्लान बना रहा है. इससे वे परफ़ॉर्मेंस को लगातार टेस्ट और बेहतर करते हुए वीडियो एडवरटाइज़िंग को कुशलतापूर्वक बढ़ा सकेंगे.

सोर्स

1–3 Party Propz, IN, 2026.