केस स्टडी
Maybelline ने लिपस्टिक फ़ाइंडर और वर्चुअल ट्राय-ऑन के साथ भारत में कन्वर्शन 63% तक बढ़ाए
पर्सनलाइज़्ड लिपस्टिक सुझाव और वर्चुअल ट्राय-ऑन टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करके, Maybelline New York ने अपने 2024-25 कैम्पेन के दौरान सामान्य लागत के आधे में 40% ज़्यादा नए कस्टमर हासिल किए और 16 लाख से ज़्यादा प्रोडक्ट पेज विज़िट जनरेट किए.
मुख्य इनसाइट
63%
कन्वर्शन दर में बढ़ोतरी यह दिखाती है कि खरीदारी से पहले ऑडियंस पर्सनलाइज़्ड गाइडेंस को ज्यादा पसंद करती है
16 लाख से ज़्यादा
प्रोडक्ट जानकारी पेज पर विज़िट बढ़ीं और लिपस्टिक फ़ाइंडर पेज जल्दी ही Maybelline का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला पेज बन गया - यह दिखाता है कि ऑडियंस को एंगेजिंग लैंडिंग पेज अनुभव ज़्यादा पसंद आते हैं
25%
Maybelline Brand Store की तुलना में बाउंस दर में कमी, जो पर्सनलाइज़ेशन की ताकत को दिखाती है
इस्तेमाल किए गए सॉल्यूशन
लक्ष्य
Maybelline New York को Amazon.in पर मेकअप कैटेगरी में दूसरे डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर (D2C) ब्रैंड से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था. इस चुनौती से निपटने के लिए, Maybelline New York ने Amazon Ads के साथ मिलकर लिपस्टिक पर फ़ोकस किया, जो Amazon.in पर मेकअप की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली सब-कैटेगरी है, ताकि Maybelline को एडल्ट Gen Z और मिलेनियल जैसी संबंधित ऑडियंस से नए उपभोक्ता हासिल करने में मदद मिल सके. लिपस्टिक के कस्टमर के गहन विश्लेषण से पता चलता है कि लिपस्टिक में रंगों के मैच न होने से ज़्यादातर नेगेटिव रिव्यू आते हैं और भारतीय उपभोक्ताओं में अलग-अलग स्किन टोन रेंज कस्टमर को खरीदने से पहले प्रोडक्ट को आज़माने की ज़रुरत पैदा करती है. हम इसका हल इस तरह करना चाहते थे कि कस्टमर को अपनी पसंद के आधार पर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक चुनने में मदद मिल सके और वर्चुअल ट्राय-ऑन इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करके Amazon पर डिजिटल ट्रायल बढ़ाए जा सकें. हमने तीन मुख्य उद्देश्यों के साथ शुरुआत की: लिपस्टिक देखने और खरीदने वाले यूज़र के लिए खरीदारी का अनुभव पर्सनलाइज़ करना, Maybelline की लिपस्टिक रेंज के साथ एंगेजमेंट बढ़ाना और Maybelline के लिए नए कस्टमर हासिल करना.
तरीका
Maybelline के लिए हमारी कैम्पेन रणनीति उन कई मुख्य इनसाइट से तय हुई जो हमें अपने विश्लेषण में मिले. सर्च कीवर्ड नतीजों से पता चला कि जेनरिक टर्म पर ज़्यादा निर्भरता है, जो दिखाता है कि उपभोक्ता रंग और फ़िनिश के सुझाव लेने के लिए तैयार हैं. हमने यह भी पाया कि इस सब-कैटेगरी में बंडल खरीदारी काफ़ी आम है, जहाँ उपभोक्ता एक साथ कई प्रोडक्ट खरीदते हैं, जिनका चुनाव उनके मूड और ज़रूरतों के हिसाब से बदलता रहता है. इन दो इनसाइट ने खरीदारों के लिए पर्सनलाइज़्ड अनुभव बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, हमने पाया कि शादी और त्योहारों के सीज़न में Amazon पर मेकअप के कन्वर्शन बढ़ जाते हैं. इन इनसाइट ने हमें ऐसा कैम्पेन डिज़ाइन करने में मदद की, जिससे Maybelline की लिप्स रेंज के साथ ज़्यादा एंगेजमेंट सुनिश्चित हो सके.
हमने महसूस किया कि ये सभी इनसाइट खासकर बंडल खरीदारी का ट्रेंड और शादी के सीज़न में बढ़ते कन्वर्शन से Maybelline को ब्रैंड में नए कस्टमर हासिल करने में मदद कर सकते हैं. अपनी लर्निंग के आधार पर, हमने अपने क्रिएटिव को उन तीन खासियतों के हिसाब से डिज़ाइन किया जो किसी लिप प्रोडक्ट को तय करती हैं: कलर, फ़िनिश और स्किन टोन. इन खासियतों के तहत 100+ लिपस्टिक को व्यवस्थित किया गया, ताकि चुनने का काम आसान हो सके. क्योंकि हमारा लक्ष्य एडल्ट Gen Z और मिलेनियल तक पहुँचना था, हमने एंगेजमेंट के लिए सही ऑडियंस कोहोर्ट का इस्तेमाल सुनिश्चित किया, खासकर उन ब्यूटी टेक एंथूज़ियास्ट पर फ़ोकस किया जो वर्चुअल ट्राय-ऑन (VTO) जैसे फ़ीचर को अपनाते हैं. हमने Maybelline के प्रोडक्ट जानकारी पेज और Brand Store पर लिपस्टिक फ़ाइंडर और VTO (वर्चुअल ट्राय-ऑन) फ़ीचर भी इंटीग्रेट किया.
Brand Store और प्रोडक्ट जानकरी पेज पर इंटीग्रेट किया गया लिपस्टिक फ़ाइंडर
Maybelline New York के लिपस्टिक प्रोडक्ट जानकारी पेज पर वर्चुअल ट्राय-ऑन उपलब्ध है
वर्चुअल ट्राय-ऑन को बढ़ाने के लिए, हमने कलर और फ़िनिश थीम वाले बैनर के साथ पेज आधारित रीमार्केटिंग लागू की, ताकि ऑडियंस को एंगेज किया जा सके. खरीदारी के पूरे सफ़र के दौरान, हमने कई टच पॉइंट के ज़रिए ऑडियंस से जुड़ाव बनाया, जिसमें सर्च ऐड, प्रीमियम गेटवे इन्वेंट्री, Amazon DSP थर्ड-पार्टी (3P) ऐड और वीडियो ऐड में QR स्कैनर शामिल थे, ताकि हाई-इंटेंट ऑडियंस तक पहुंचते हुए नए कस्टमर हासिल किए जा सकें.

लिपस्टिक फ़ाइंडर के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए डिस्प्ले ऐड
एलिना साइरिएक, ऑनलाइन ब्रैंड मैनेजर - Maybelline New Yorkलिपस्टिक फ़ाइंडर ने शेड चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाया, जिससे खरीदारों को अपना परफ़ेक्ट मैच ढूँढने में मदद मिली और एंगेजमेंट बढ़ा.
नतीजे
लिपस्टिक फ़ाइंडर और वर्चुअल ट्राय-ऑन एक्टिवेशन ने Maybelline के लिए किफ़ायती लागत पर मज़बूत कन्वर्शन और एंगेजमेंट दिए, सभी फ़नेल स्टेज पर शानदार परफ़ॉर्मेंस हासिल की और +10% मार्केट सेगमेंट शेयर बढ़ाया.1 कैम्पेन ने 1 करोड़ 20 लाख से ज़्यादा ब्यूटी एंथूज़ियास्ट तक पहुँच बनाते हुए 4 करोड़ 85 लाख से ज़्यादा इम्प्रेशन दिए और 1 करोड़ 40 लाख रुपये से ज़्यादा की बिक्री जनरेट की.2 ब्रैंड को 16 लाख से ज़्यादा प्रोडक्ट जानकारी पेज विज़िट मिलीं और लिपस्टिक फ़ाइंडर पेज जल्दी ही पूरे Maybelline Brand Store का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला पेज बन गया.3 इस कैम्पेन के ज़रिए ब्रैंड में नए 40% से ज़्यादा नए कस्टमर हासिल हुए, वह भी सामान्य लागत के आधे से कम में, और कन्वर्शन दर में 63% की बढ़ोतरी हुई, जो दिखाता है कि ऑडियंस खरीदारी से पहले पर्सनलाइज़्ड गाइडेंस को ज़्यादा पसंद करती है.4 यह कैम्पेन वास्तव में लिपस्टिक की खरीदारी को सरल और पर्सनलाइज़्ड बनाने पर केंद्रित था. कस्टमर को एक्सप्लोर करने, एक्सपेरिमेंट करने और आत्मविश्वास के साथ अपना परफ़ेक्ट मैच ढूँढने में मदद करके, इस कैम्पेन ने Maybelline की इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया कि वे अपने कस्टमर को बिना किसी झंझट के हाई-परफ़ॉर्मेंस मेकअप दें, ताकि वे हर स्थिति के लिए तैयार रहें. हज़ारों मेकअप ब्रैंड के बीच यह साफ़ था कि ज़्यादा विकल्प होना अच्छा है, लेकिन सही गाइडेंस के बिना ये भारी भी लग सकते हैं. स्मार्ट कोलैबोरेशन और टेक-फ़ॉरवर्ड इंटीग्रेशन के ज़रिए, इस कैम्पेन ने मेकअप से जुड़े उपभोक्ताओं को अपनी परफ़ेक्ट लिपस्टिक शेड चुनने का एक बिल्कुल नया तरीका खोजने में मदद की.
सोर्स
1-4 Amazon आंतरिक, भारत, 2025.
डिस्क्लेमर: ये कैम्पेन नतीजे सिर्फ़ Maybelline New York की वर्चुअल ट्राय-ऑन कैम्पेन (2025 की चौथी तिमाही) के लिए ही देखे गए.