कबीर लीडरशिप के साथ प्रभावी कम्युनिकेशन के महत्व पर और ज़ोर देते हैं और कहते हैं कि VP, SVP और डायरेक्टर हर दिन बहुत से डॉक्युमेंट और ईमेल पढ़ते हैं, इसलिए यह ज़रूरी है कि उनके साथ स्पष्ट और प्रभावी तरीक़े से बात की जाए. “आपके सभी स्टेकहोल्डर में से, लीडरशिप वह समूह है जो चाहता है कि आप उनके सामने संक्षिप्त, सीधे और सटीक रूप से अपनी बात रखें. स्पष्ट कम्युनिकेशन से आपको अपने प्रोडक्ट के बारे में अपनी विशेषज्ञता और जानकारी दिखाने में मदद मिलती है; इससे निर्णयों को प्रभावित करने अपनी पहलों के लिए सपोर्ट हासिल करने में भी मदद मिलती है.”
कबीर लीडरशिप के साथ बातचीत करने के लिए ये सुझाव देते हैं:
आत्मविश्वास के साथ बात करें: नज़रें मिलाकर बात करें और याद रखें कि आप अपने प्रोडक्ट के विशेषज्ञ हैं.
सोच समझकर बोलें: मुख्य बिंदुओं पर ज़ोर दें और इस तरह से बातचीत करें कि आप जो कहना चाहते हैं, वह सामने वाले को समझ में आ जाए.
जवाब दें, प्रतिक्रिया न दें: जवाब देने से पहले प्रश्न को ठीक से समझ लें.
संक्षिप्त और सीधी बात करें: ध्यान रखें कि लीडरशिप के पास कम समय होता है.
इस चार चरणों वाली प्रक्रिया का पालन करें: सुनें, समझें, प्रतिक्रिया दें और ज़रूरी होने पर समझाएँ.
उन्होंने कुछ ऐसी कमियों के बारे में भी बताया है, जिनसे बचना चाहिए:
पूछे गए सवाल का जवाब न देना
अपने लिखित कम्युनिकेशन में सबसे अहम बात का उल्लेख न करना
रुककर और सोचकर जवाब देने के बजाय तुरंत प्रतिक्रिया देना
कबीर के अनुसार, “PMT के रूप में, लीडरशिप के साथ आपका कम्युनिकेशन अक्सर आपकी पूरी टीम के काम और प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है,” वे आगे कहते हैं, “इसलिए आप कैसे बातचीत करते हैं, इससे आपके प्रोडक्ट की सफलता पर काफ़ी असर पड़ सकता है.”